गंगापार, अप्रैल 2 -- क्षेत्र के बीबीबारी व नागनाथपुर गांव में चोर मौका देखकर देखकर दस पोल से तार काट ले गए। घटना से गांव अंधेरे में डूब गए हैं वही पानी की भी समस्या हो रही है। संबन्धित जेई के द्वारा मामले की शिकायत पुलिस से की गई है। क्षेत्र के बीबीबारी गांव में नागनाथपुर पुलिया से लेकर गुलाब यादव के पंपिंग सेट तक पांच पोलों की केबल चोर काट ले गए। रनियाडीह नहर से शांति पब्लिक स्कूल तक पांच पोलों से केबल काटी गई है। सुबह जब ग्रामीणों को घटना की जानकारी हुई तो पूरे इलाके में हड़कंप मच गया। बिजली गुल होने से ग्रामीणों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। पानी की सप्लाई, घरेलू कामकाज और किसानों की सिंचाई व्यवस्था पूरी तरह प्रभावित हो गई है। न ग्रामीणों ने जल्द कार्रवाई और बिजली आपूर्ति बहाल करने की मांग की है। मामले में संबंधित जेई राहुल...