सीतामढ़ी, अप्रैल 19 -- पुपरी। अज्ञात चोरों ने दरबाजे के गेट पर लगी बाइक की चोरी रात्रि में कर ली है। इस सम्बंध में पुपरी बसन्तचौक निवासी ओमप्रकाश महतो की पत्नी सुनीता देवी ने पुपरी थाने में अज्ञात चोरों के विरुद्ध एफआईआर कराई गई है। आवेदन में सुनीता देवी ने बताया है कि 12 अप्रैल की रात 10 बजे अपनी हीरो स्पेलेंडर को दरबाजे के गेट पर लगा दिया था। रात्रि के लगभग दो बजे जगकर बाहर आए तो बाइक गायब पाया है। उसे विश्वास है कि अज्ञात चोरों के द्वारा बाइक चोरी कर ली गई है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...