उन्नाव, अप्रैल 25 -- पुरवा। कोतवाली क्षेत्र के शंकर चक गांव की रहने वाली श्यामा देवी ने पुलिस में तहरीर देकर बताया कि वह परिवार सहित लगभग तीन माह से क्षेत्र के सोहनखेड़ा गांव में बेटी सिद्धेश्वरी के यहां रह रही थी। 21 अप्रैल को जब वह घर आई तो कमरे का ताला टूटा देख दंग रह गई। अंदर जाकर देखा तो बक्से में रखे छह हजार रुपये व अनाज, बर्तन व तराजू आदि सामान गायब था। पीड़ित ने गांव के ही युवक पर चोरी किए जाने का शक जाहिर किया है। थाना प्रभारी भवन सिंह मौर्य ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है। यह भी पढ़ें- नरेन्द्र नगर:बंद घर के दरवाजे का ताला तोड़कर चोरी

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...