कौशाम्बी, मार्च 26 -- सरायअकिल थाना क्षेत्र के कटैया गांव में बुधवार रात ताला तोड़कर चोरों ने एक मकान से नकदी-गहने समेत लाखों का माल पार कर दिया। घटना की जानकारी गृहस्वामी को सुबह हुई। उसकी तहरीर लेकर पुलिस ने चोरों की तलाश शुरू कर दी है। कटैया निवासी राजेश कुमार पेशे से राजगीर है। बुधवार की रात वह किसी मकान का निर्माण करने पठन पुरवा गया था। जबकि, घर पर पत्नी और बच्चे मौजूद थे। रात में पत्नी-बच्चे मकान में ताला बंद कर बाहर सो गए। इस दौरान ताला तोड़कर भीतर घुसे चोर 80 हजार रुपये नकद व करीब डेढ़ लाख रुपये कीमत के गहना चुरा ले गए। सुबह घटना की जानकारी होते ही मौके पर ग्रामीणों की भीड़ जमा हो गई। खोजबीन के दौरान घर से करीब 100 मीटर दूर खाली बक्सा पड़ा मिला। घटना की सूचना के बाद पहुंची पुलिस ने छानबीन की। हालांकि, प्रारंभिक जांच में पुलिस किसी...