जौनपुर, मार्च 17 -- डोभी (जौनपुर), हिन्दुस्तान संवाद। चन्दवक थाना क्षेत्र के बजरंगनगर चौकी इलाके में सोमवार की रात चोरों ने बड़ी चोरी की वारदात को अंजाम दिया। चोरों ने महादेव म्यूजिकल डीजे की दुकान को निशाना बनाते हुए लाखों रुपये के सामान पर हाथ साफ कर दिया।बताया जा रहा है कि देर रात अज्ञात चोर दुकान का ताला तोड़कर अंदर घुसे और डीजे से जुड़े महंगे उपकरण, साउंड सिस्टम व अन्य सामान लेकर फरार हो गए। सुबह जब दुकान मालिक मौके पर पहुंचे तो चोरी की घटना का पता चला, जिसके बाद इलाके में हड़कंप मच गया।सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी है। आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज भी खंगाली जा रही है ताकि चोरों का पता लगाया जा सके।फिलहाल पुलिस का कहना है कि जल्द ही चोरों को पकड़ने का प्रयास किया जा रहा।
हिंदी हिन्दुस्तान की स...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.