लखनऊ, जून 23 -- बीबीडी इलाके में चोरों ने ज्वेलर्स दुकान का ताला तोड़कर नकदी व जेवर समेत करीब 18 लाख के माल पर हाथ साफ कर दिया। वहीं, गाजीपुर में बंद मकान से लाखों का माल पार कर लिया। उधर, मड़ियांव स्थित एक होटल में शादी के लिए आयी महिला के बैग से 15 लाख के जेवर चोरी हो गए।

घटना का ब्यौरा एसटीपी चौराहे पर सराफ व्यवसायी धर्मेंद्र कुमार स्वर्णकार की मिनी पलक ज्वेलर्स के नाम से दुकान है। सोमवार सुबह उन्हें दुकान का शटर का ताला टूटा होने की जानकारी दी। वह दुकान पहुंचे तो अंदर डिब्बे खुले और सारा सामान अस्त-व्यस्त मिला। बीबीडी पुलिस मौके पर पहुंची। पीड़ित ने बताया कि दुकान से चार किलो चांदी के जेवर, 60 ग्राम सोने के जेवर व गल्ले में रखे करीब 90 हजार रुपये चोरी हुए हैं। इंस्पेक्टर राम सिंह ने बताया कि फुटेज खंगाले जा रहे हैं।

गाजीपुर की घटना ...