रायबरेली, फरवरी 12 -- महराजगंज संवाददाता। कोतवाली क्षेत्र के ओथी गांव में बुधवार देर रात चोरों ने एक घर का ताला तोड़कर लाखों रुपये के जेवरात पर हाथ साफ कर दिया। घटना के समय घर के सभी सदस्य गांव में आयोजित एक शादी समारोह में शामिल होने गए हुए थे। इससे मकान में कोई नहीं था। इसी का फायदा उठाते हुए चोरों ने मुख्य दरवाजे का ताला तोड़ा और अंदर घुसकर अलमारी में रखे कीमती आभूषण समेत अन्य सामान चोरी कर ले गए। परिजनों के वापस लौटने पर घटना की जानकारी हुई, जिसके बाद तत्काल पुलिस को सूचना दी गई। सूचना मिलते ही कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और जांच-पड़ताल शुरू कर दी। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण कर आसपास के लोगों से पूछताछ की । भुक्तभोगी ने पुलिस को घटना की तहरीर दे दी है। कोतवाल जगदीश यादव ने बताया तहरीर मिली है, घटना की जांच पड़ताल की जा रही है।
हिंदी ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.