लखनऊ, मार्च 29 -- लखनऊ, संवाददाता। चोरों ने चार बंद घरों का ताला तोड़कर नकदी और जेवर समेत लाखों के माल का माल पार कर दिया। चोरी की यह घटनाएं ठाकुरगंज, चिनहट, जानकीपुरम और गोमतीनगर विस्तार थानाक्षेत्र में हुईं।मूल रूप से रायबरेली निवासी वसीमउद्दीन परिवार संग ठाकुरगंज के न्यू हैदरगंज स्थित शेखपुर हबीबपुर में रहते हैं। वे परिवार संग ईद मनाने पैतृक गांव गए थे। 24 मार्च को पड़ोसी आमिर ने उनके दरवाजे का ताला टूटा देख उन्हें सूचना दी। जानकारी मिलने पर पीड़ित परिवार संग वापस लौटा। पीड़ित ने बताया कि आलमारी से 50 हजार रुपये व लाखों के जेवर चोरी हुए हैं। वहीं, चिनहट के क्रिस्टल व्यू अपार्टमेंट निवासी ओम जी श्रीवास्तव ने बताया कि ससुर पीके सिन्हा का आवास विकल्पखंड-2 में है। ससुर 20 मार्च को जरूरी काम से पुणे में बेटे तनमय के पास गए थे। जाने से पहले ...