उन्नाव, फरवरी 3 -- चकलवंशी। माखी थाना क्षेत्र के मेथीटिकुर गांव स्थित घर को चोरों ने सोमवार रात निशाना बनाते हुए लाखों रुपये के सोने चांदी के जेवर तथा पान मसाला आदि सामान पार कर ले गए। घर में किसी के मौजूद न होने पर पीछे की दीवार फांद कर चोरों ने वारदात को अंजाम दिया था। मंगलवार सुबह परिजन मांगलिक कार्यक्रम से घर लौटे तो चोरी की घटना की जानकारी होने पर पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच की है। उधर, पीडित ने चोरों के खिलाफ पुलिस में तहरीर दी है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। कोरारी कला गांव के रहने वाले बृजेश काफी समय से मेथीटीकुर गांव स्थित मियागंज मार्ग के किनारे मकान बनवा कर परिवार के साथ रहते हैं और मकान के अगले हिस्से में किराने की दुकान चलाता है। सोमवार भतीजे राकेश उर्फ अंकुश का तिलक कार्यक्रम था। जिसमें शामिल होने के ल...