उन्नाव, जनवरी 5 -- असोहा। थाना क्षेत्र के जोरावरगंज गांव स्थित सुने पड़े घर को चोरों ने निशाना बनाते हुए लाखों रुपये के जेवर व सामान पार कर ले गए। चोरी की जानकारी पर गृहस्वामिनी ने पुलिस में प्रार्थना पत्र देकर कार्रवाई की मांग उठाई है। क्षेत्र के जोरावरगंज गांव की रहने वाली पूनम ने थाने में प्रार्थना पत्र देते हुए बताया कि 31 दिसम्बर की रात चोरों ने सुने घर को निशाना बनाते हुए मेरा व मेरी देवरानी के जेवरात सहित लाखों के बर्तन व सामान पार कर ले गए। पूनम ने बताया कि हम सभी लोग मुंबई में रहते है। जब पड़ोसियों ने चोरी की बात बताई तब हम लोग घर आए। घर खोलने के देखा तो सामान गायब मिला। थाना प्रभारी फूल सिंह ने बताया कि प्रार्थना पत्र के आधार पर केस दर्ज करते हए मामले की जांच पड़ताल की जा रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट ...