फरीदाबाद, जून 26 -- गाजियाबाद, योगेन्द्र सागर। प्रताप विहार सेक्टर-12 में चोरों ने बंद मकान को निशाना बनाते हुए लाखों रुपये के जेवर और नगदी पर हाथ साफ कर दिया। घटना उस समय हुई, जब घर की मालकिन बेटे के साथ बाहर खाना खाने गई थीं। लौटने पर घटना का पता चला, जिसके बाद विजयनगर थाने में शिकायत दी। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की है। प्रताप विहार सेक्टर-12 में रहने वाली सावित्री श्रीवास्तव ने शिकायत में बताया कि आठ जून की शाम करीब साढ़े सात बजे वह बेटे मनीष के साथ बाहर खाना खाने गई थीं। कुछ देर बाद दोनों वापस लौटे तो घर के अंदर सब कुछ सामान्य दिखाई दिया, लेकिन अलमारी खोलने पर उसमें रखा कीमती सामान गायब था। अलमारी में रखा चार चूड़ियों का सेट, एक चूड़ी, हार, झुमके, माथा टीका और 35 हजार रुपये नगद चोरी हो चुके थे। सावित्री के मुताबिक, इसके बाद उ...