फिरोजाबाद, जून 26 -- थाना नगला खंगर के गांव नगला चतुरी में चोरों ने घर में घुसकर लाखों के आभूषण चोरी कर ले गए। मामले में पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर चोरों की तलाश शुरू कर दी है। रामकुमार पुत्र राकेश यादव निवासी नगला चतुरी थाना नगला खंगर 24 जून की रात गर्मी होने के कारण अपने घर की छत पर अपने पूरे परिवार के साथ सो रहा था। रात को 2 से 3 चोर किसी तरह से उसके घुस आए। चोरों ने कमरे में रखी अलमारी का ताला तोड कर अलमारी में रखे सोने चांदी के आभूषण की चोरी कर ले गए। इसके बाद चोरों ने उसके परिवार के चन्द्रप्रकाश पुत्र केदार सिंह के सूने मकान के ताले तोड़कर आभूषण चोरी कर ले गए। यह भी पढ़ें- चोरों ने घर में घुसकर लाखों के आभूषण उड़ाए जब रात में कुछ ग्रामीणों ने चोरों को चोरी कर जाते देखा तो शोर मचा दिया। जिससे सभी गांव में जगार हो गई। जब उसने अपने घर के ...