चोरों ने घर में घुसकर आभूषण, मोबाइल बौर बाइक की चोरी
गाज़ियाबाद, जून 30 -- लोनी, हरदीप श्रीवास्तव। ट्रोनिका सिटी थाना क्षेत्र की सिल्वर सिटी कॉलोनी में चोरों ने पड़ोसी की दीवार फांदकर घर में घुसकर आभूषण, मोबाइल और बाइक चोरी कर ली। जागने पर पीड़ित ने चोरों का पीछा किया, बावजूद चोर फरार होने में कामयाब हो गए। पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने दो सप्ताह बाद अज्ञात चोरों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। ट्रोनिका सिटी थाना क्षेत्र स्थित पाबी सादकपुर सिल्वर सिटी में सरवन कुमार रहते हैं। उन्होंने बताया कि 14 जून की रात वह सो रहे थे। देर रात चोर पड़ोसी की दीवार फांदकर घर में घुस आए। उन्होंने बताया कि चोरों ने घर में रखे कुंडल, मोबाइल और बाइक चोरी कर ली। बाइक ले जाते समय आवाज होने पर उनकी आंख खुल गई। उन्होंने चोरों का पीछा किया, लेकिन चोर फरार होने में कामयाब हो गए। उन्होंने स्थानीय व्यक्ति पर चोरी करने की ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.