कौशाम्बी, फरवरी 11 -- चरवा, हिन्दुस्तान संवाद। चरवा थाने के बलीपुर टाटा गांव में मंगलवार रात चोरों ने घर के बाहर बंधे मवेशियों को पार कर दिया। सुबह मवेशियों को गायब देख मालिक के होश उड़ गए। उसने उनकी काफी खोजबीन की। सुराग न मिलने से निराश होकर भुक्तभोगी ने थाने जाकर घटना की तहरीर दी। तहरीर के बाद पुलिस घटना की जांच में जुट गई है। बलीपुर टाटा गांव निवासी कल्लू राम पुत्र राम खेलावन मजदूरी करने के साथ ही पशुपालक भी हैं। उसने बताया कि वह अपने मवेशियों को घर के बाहर मैदान में बांधता है। मंगलवार शाम रोज की तरह मवेशियों को चारा खिलाने के बाद वह घर के अंदर चला गया। इसी दौरान वाहन लेकर पहुंचे चोरों ने उसकी एक कीमती भैंस और भैंसा को पार कर दिया। सुबह चारा देने उठे मालिक ने मवेशियों को नदारद देखा तो उसके होश उड़ गए। पहले तो उसने मवेशियों की काफी खोजबी...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.