बागपत, अप्रैल 3 -- रटौल में फोकस अस्पताल के पास एक मकान में चोरी की घटना सामने आई है। तीन अज्ञात चोरों ने छत के रास्ते घर में घुसकर हजारों की नगदी, जेवरात, दो सिलेंडर और दो मोबाइल फोन चुरा लिए। पीड़ित महिला जायदा ने रटौल पुलिस चौकी में तहरीर दी है। पुलिस चोरों की तलाश में जुटी है। जायदा पत्नी नसीम बस स्टैंड के समीप फोकस अस्पताल के पास रहती हैं। उन्होंने बताया कि उनके पति और पुत्र चंडीगढ़ गए हुए थे। वह अपनी दो पुत्रियों के साथ घर पर अकेली थीं। जायदा के अनुसार रात में किसी समय चोर छत के रास्ते उनके घर में दाखिल हुए। उन्होंने परिवार के सदस्यों को कोई नशीला पदार्थ सुंघा दिया। इसके बाद चोरों ने अलमारी का ताला तोड़कर चोरी की वारदात को अंजाम दिया। चोरों ने घर से 43 हजार रुपये नकद चुराए। इसके अलावा, बेटी-बहू के जेवर समेत दो सिलेंडर और दो मोबाइल फोन...