धनबाद, जनवरी 6 -- बरोरा, प्रतिनिधि। मंदरा बस्ती में रविवार की देर रात अज्ञात चोरों ने जलापूर्ति का पाइप काट दिया। पाइप मोटा और वजनी होने के कारण नहीं ले जा पाए तो दूसरी पाइपलाइन को भी भारी औजार से मारकर क्षतिग्रस्त कर दिया। इस कारण काफी मात्रा में पानी बहकर बर्बाद होने लगा। इस वजह से गांव के कई हिस्से में जलापूर्ति बाधित हो गई। घटना के बाद ग्रामीणों में काफी रोष देखा गया। ग्रामीणों की शिकायत पर कोलियरी प्रबंधन ने सोमवार को क्षतिग्रस्त पाइप को दुरुस्त कर जलापूर्ति शुरू कराई। प्रबंधन को शिकायत करने वाले ग्रामीणों में बलराम चौबे, हेमंत रवानी, गौतम रवानी, दारा रवानी, बसंत रवानी, राजू, दिलीप रवानी, रवि रवानी, नीरज रवानी आदि शामिल थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.