चोरों ने कॉस्मेटिक की दुकान से नकदी और सामान चुराया
बागपत, मई 31 -- बिनौली। बिनौली गांव में अमीनगर सराय मार्ग पर देर रात एक कॉस्मेटिक की दुकान का ताला तोड़कर चोरों ने गल्ले में रखी करीब साढ़े चार लाख रूपये की नकदी व सामान चोरी करके ले गये। दुकान मालिक ने थाने पर अज्ञात चोरों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। बिनौली गांव में अमीनगर सराय मार्ग पर दरकावदा गांव के आजाद पुत्र बाबू की बैंगिल एवं कॉस्मेटिक स्टोर की दुकान है। शुक्रवार की देर रात अज्ञात चोर दुकान के दरवाजे का ताला तोड़कर अंदर घुस गये। चोरों ने गल्ले में रखी चार लाख 50 हजार की नकदी व आर्टिफिशल पाजेब चोरी कर ली। यह भी पढ़ें- चोरों ने दो दुकानों से हजारों का माल उड़ाया सुबह होने पर तब जब दुकान मालिक वहां पहुंचा तो दूकान का ताला टूटा मिला। जिसकी सूचना पुलिस को दी गई। जिसके बाद सीओ विजय चौधरी, इंस्पेक्टर राकेश कुमार शर्मा ने मौके पर पहुंचक...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.