उरई, मार्च 28 -- कोंच। अज्ञात चोरों ने दो दुकानों को निशाना बनाते हुए चोरी की वारदात को अंजाम दिया। चोरों ने कैंटीन और गल्ला व्यापारी की दुकान के ताले तोड़कर नकदी और सामान पार कर दिया। घटना की जानकारी शनिवार सुबह दुकान संचालकों को मिली, जिसके बाद पुलिस को सूचना दी गई। कैंटीन संचालक ब्रजेन्द्र कुशवाहा और गल्ला व्यापारी संजीव कुमार निरंजन शुक्रवार रात लगभग 10:30 बजे अपनी-अपनी दुकानें बंद कर घर चले गए थे। शनिवार सुबह स्थानीय लोगों ने फोन कर दुकानों के ताले टूटे होने की सूचना दी। सूचना मिलते ही दोनों मौके पर पहुंचे तो देखा कि ताले टूटे हुए थे और अंदर सामान बिखरा पड़ा था। संजीव कुमार निरंजन ने बताया कि उनकी दुकान की अलमारी तोड़कर चोर करीब 10 हजार रुपये नकद ले गए। वहीं ब्रजेन्द्र कुशवाहा के अनुसार उनकी दुकान से 2500 रुपये नकद और सामान चोरी हुए ...