चोरों ने काटे 15 पोल से बिजली के तार
रांची, मार्च 19 -- पिस्कानगड़ी,प्रतिनिधि। नगड़ी थाना क्षेत्र के छोटका खूंटा गांव में बुधवार की रात चोरों ने 15 पोलों से बिजली के तार की चोरी कर ली। छोटका खूंटा फीडर के एचटी लाइन के ग्यारह हजार वोल्ट के सप्लाई के लिए तार लगे थे। चोरी गए तार की कीमत एक लाख तीस हजार रुपए आंकी गई। चोरों के बिजली के तार काटकर ले जाने से खूंटा सहित आसपास के गांवों में बिजली बाधित हो गई है। घटना बुधवार देर रात की है, सुबह ग्रामीण जब उठे तो उन्होंने देखा कि गांव के बाहर बिजली के 15 पोल से तार गायब है। तब ग्रामीणों ने इसकी सूचना नगड़ी थाने और बिजली विभाग को दी गई। सूचना पर बिजली विभाग के कनीय अभियंता रंजीत कुमार पहुंचे और मामले की जांच कर नगड़ी थाने में चोरों के विरुद्ध केस दर्ज कराया है।इस संबंध में खूंटा गांव के ग्रामीणो ने बताया कि गांव से सटे जंगलों में इन दिन...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.