लखनऊ, मई 26 -- बहरू गांव में सोमवार देर रात चोरों ने बंद मकान को निशाना बनाया। चोरों ने ताला तोड़कर नकदी व जेवर समेत लाखों का माल पार कर दिया। वहीं, बीकेटी में एक फॉर्म हाउस की बाउंड्री का सुरक्षा घेरा काटकर घुसे चोर लाखों रुपये का इलेक्ट्रानिक सामान लेकर फरार हो गए। बहरू निवासी लवकुश ने बताया कि सोमवार को घर से बाहर गए हुए थे। देर रात चोरों ने उनके घर का ताला तोड़ कर कमरे में रखे बक्से व अलमारी का लॉक तोड़कर सोने की अंगूठी, तीन बालियां, दो जोड़ी बिछिया, दो जोड़ी चांदी की पायल और करीब 50 हजार रुपये चोरी कर ले गए। पीड़ित ने बताया कि चोरी की जानकारी मिलते ही वे घर पहुंचे। कंट्रोल रूम पर सूचना मिलते ही काकोरी पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने घटनास्थल पर छानबीन की। इंस्पेक्टर सतीश चंद्र राठौर ने बताया कि पीड़ित ने तहरीर दी है। घटनास्थल के आसपास...