सीतापुर, मार्च 16 -- इमलिया सुल्तानपुर, संवाददाता। इमलिया सुल्तानपुर इलाके में चोरों ने कपड़े की दुकान का ताला तोड़ 30 हजार रुपये नगदी और कपड़े पार कर दिये। वहीं कुछ दूरी पर स्थित मोबाइल और शराब की दुकान का भी ताला तोड़ने का प्रयास किया। घटना से व्यापारियों में आक्रोश है। पुलिस जांच पड़ताल कर रही है। इमलिया सुल्तानपुर कस्बे में परवेज आलम की कपड़े की दुकान है। सोमवार सुबह वह दुकान खोलने पहुंचे तो दुकान का ताला टूटा पड़ा था। काउंटर में रखे करीब 30 हजार रुपये भी गायब थे। चोर काफी कपड़े भी चोरी कर ले गए। इतना ही नहीं इसके बाद चोरों ने कुछ दूरी पर स्थित कंपोजिट शराब की दुकान का ताला तोड़ने का भी प्रयास किया। इसके साथ ही चोरों ने मोबाइल की दुकान का भी ताला तोड़ने का प्रयास किया। आसपास के लोगों को आरेाप है कि क्षेत्र मे पुलिस नियमित रूप से गश्त ...