लखीमपुरखीरी, मार्च 19 -- मझगई थाना क्षेत्र के गांव बेलाखुर्द में चोरों का आतंक थमने का नाम नहीं ले रहा है। बीती रात चोरों ने एक के बाद एक कई स्थानों को निशाना बनाते हुए हजारों रुपये का सामान पार कर दिया, जिससे ग्रामीणों में दहशत का माहौल है। बेलाखुर्द निवासी महेन्द्र यादव की दुकान के पीछे लगे नल की मशीन को चोर उखाड़ ले गए। वहीं पास स्थित खाद गोदाम में लगे नल की मशीन भी चोरी कर ली गई। इसके अलावा धरमगिरी के यहां से भी मोटर खोलकर चोर फरार हो गए। ग्रामीणों के अनुसार इससे पहले भी चोर महेन्द्र यादव की दुकान के सामने रखा तख्त और झाड़ू उठा ले गए थे, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं होने से चोरों के हौसले बुलंद हैं। पीड़ित व्यापारी व ग्रामीणों ने पुलिस को तहरीर देकर गांव के एक शराबी पर संदेह जताया है और लगातार हो रही चोरियों से निजात दिलाने की मांग की है। पुल...