बागपत, मार्च 17 -- दाहा। निरपुड़ा के जंगल में सोमवार की रात चोरों ने संजीव पुत्र भोपाल, राजेंद्र पुत्र सुखपाल, यशपाल शर्मा पुत्र बारू, सुधीर पुत्र महेंद्र, लोकेंद्र पुत्र सुखबीर, ओमपाल पुत्र अभेराम, मुकेश पुत्र जगदीश समेत एक सरकारी नलकूप को खंगाल डाला। किसानों के अनुसार चोरों ने नलकूपों के ताले तोड़कर एवं दीवार में सेंध लगाकर स्टार्टर, किट, कट आउट, केबिल, आपरेटर आदि सामान चोरी किया है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने किसानों से घटना की जानकारी ली। थाना प्रभारी दोघट केवल सिंह ने बताया कि मौके पर पुलिस भेज दी गई थी। तहरीर मिलने पर मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई कराई जाएगी। वहीं रविवार रात्रि सरौरा के जंगल में राजबीर, रामपाल, रविंद्र, देवेंद्र, ब्रजपाल, मुकेश, श्रीपाल आदि के नलकूप पर अज्ञात चोरों द्वारा चोरी की घटना को अंजाम दिया गया, जबकि एक सप्ताह में पहल...