सोनभद्र, जनवरी 13 -- शक्तिनगर।हिंदुस्तान संवाद एनटीपीसी शक्तिनगर विद्युत आवासीय परिसर के बंद आवास से अज्ञात चोरों ने लाखों रुपये के आभूषण और नगदी चोरी करली। पीडित कर्मी की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर अज्ञात चोरों की तलाश शुरू कर दी है लेकिन अभी तक चोरों का कोई ठोस सुराग नही लग सका है। पीडि़त विद्युत विहार कालोनी के आवास वीबी-97 कॉलोनी निवासी पंकज द्विवेदी ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि बीते 7 जनवरी को वह ससुराल भदोही परिवार के साथ चले गए थे। इस बीच अज्ञात चोरों ने उनके घर का ताला चटका कर चोरी कर ली। 9 जनवरी को उन्हे फोन पर इसकी सूचना मिली तो वह वापस घ्ज्ञर आये। यहां आने पर पता चला कि आवास का ताला टूटा हुआ है। अलमारी टूटी हुई थी। चोरों ने उनकी पत्नी के रखे आभूषण, सोना,चांदी व कैश घर से चोरी कर लिया था।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृत...