लखनऊ, जनवरी 6 -- लखनऊ, संवाददाता। इंदिरानगर में चोरों ने एक घर में घुसकर मकान मालिक व किराएदार अधिवक्ता के आवास के ताले तोड़ कर जेवर, नकदी सहित सहित लाखों का माल पार कर दिया, वहीं पारा इलाके में भी चोरों ने एक बंद घर से लाखों की चोरी कर ली। पीड़ितों ने संबंधित थाने में मुकदमा दर्ज कराया है। इंदिरानगर के सेक्टर-9 स्थित लोहिया विहार निवासी राजकुमार 28 दिसंबर को बेटे के साथ हैदराबाद गए थे। किराएदार हाईकोर्ट अधिवक्ता सचिन श्रीवास्तव 23 दिसंबर को ही पैतृक निवास गोंडा चले गए थे। 31 दिसंबर को पड़ोसी ने राजकुमार और किराएदार के दरवाजे का ताला टूटा देख सूचना दी। दोनों पीड़ित वापस लौटे तो सारा सामान बिखरा पड़ा था। पीड़ित राजकुमार के मुताबिक, चोरों ने 49 हजार रुपये, साढ़े तीन तोला सोने के जेवर, आधा किलो चांदी, दो मोबाइल और किराएदार के आवास से 80 हजार...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.