कानपुर, अप्रैल 16 -- कानपुर देहात, संवाददाता। मूसानगर थाना क्षेत्र के खिरियनपुरवा गांव में 6 अप्रैल को तीन घरों में हुई चोरियों के मामले में चोरी के एक मोबाइल सहित दो युवकों के हत्थे चढ़ने के बाद पुलिस ने एक पीड़ित की तहरीर लेकर 9 दिन बाद बुधवार शाम को मुकदमा दर्ज किया। इसके बाद गुरूवार को पकड़े गए दोनों आरेापितों का पुलिस ने चालान कर दिया। जबकि उनके एक साथी की तलाश में छापेमारी शुरू की है। खिरियनपुरवा मूसानगर के रहने वाले राजेंद्र यादव के घर में घुसकर चोरों ने 6 अप्रैल की रात में कमरे में रखे बक्से के ताले तोड़कर सोने चांदी के लाखों कीमत के आभूषण, 5 हजार रुपये नगद व कीमती सामान चोरी कर लिया था। यह भी पढ़ें- कुढ़नी में अपराध की साजिश रचते तीन शातिर गिरफ्तार इसके साथ ही चोर रामपाल के घर में घुसकर आभूषण व नगदी वाला सूटकेस व कीमती सामान पार करले...