शामली, जून 7 -- बाबरी। बाबरी क्षेत्र में चोरों के हौसले लगातार बुलंद होते नजर आ रहे हैं। क्षेत्र के एक किसान के खेत पर बने नलकूप के कमरे में करीब 25 दिन पूर्व रात्रि में अज्ञात चोरों ने नकब लगाकर चोरी की वारदात को अंजाम दिया। पीड़ित सत्यपाल सिंह एडवोकेट पुत्र इलमचंद निवासी गांव भाजु, हाल निवासी काका नगर कस्बा शामली ने बताया कि गत 11.12 मई कि रात्रि में चोरो द्वारा नलकूप के कमरे से स्टार्टर, केबल, बेंड सहित अन्य कृषि उपकरण तथा लगभग 15 हजार रुपये मूल्य की कृषि दवाइयां चोरी कर ले गए। घटना की जानकारी होने पर किसान द्वारा पुलिस चौकी भाजु पर घटना के बारे में प्रार्थना पत्र दिया गया था। लेकिन कार्यवाही न होने पर किसान द्वारा गत 2 जून क़ो कप्तान शामली क़ो घटना के बारे में प्रार्थना पत्र दिया गया था। पुलिस अधीक्षक शामली द्वारा 6 जून क़ो थाना बाबरी क़ो...