चोरों के शक में तीन युवकों को खंभे से बांधकर पीटा
रायबरेली, मार्च 31 -- रायबरेली संवाददाता। भदोखर थाना क्षेत्र के एक गांव के ग्रामीणों ने तीन युवकों को चोर समझकर बिजली के खंभे से बांधकर उनकी जमकर पिटाई की। मामले का वीडियो सोशल मीडिया में वायरल होने के बाद पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया। हालांकि वायरल वीडियो की पुष्टि हिन्दुस्तान नहीं करता। गांव पहुंची पुलिस ने खंभे से बंधे तीनों युवकों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी। पुलिस के अनुसार युवक अपनी पत्नी की खोजबीन करने आए थे। भदोखर थाना क्षेत्र के बेहटाखुर्द गांव में बीती देर रात अचानक तीन युवक एक मकान के पास दिखाई पड़े। ग्रामीणों की नींद खुली तो देखा गांव में युवक घूम रहे हैं। ग्रामीणों ने तीनों युवकों को चोर समझकर घेराबंदी करते हुए दबोच लिया। ग्रामीणों ने बिजली के खंभे से तीनों युवकों को बांध दिया। इसके बाद ग्रामीणों ने खंभे से बंधे तीन...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.