सीतापुर, मार्च 15 -- बिसवां देहात, संवाददाता। चोरों के खौफ से ग्रामीण रात-रात भर रतजगा कर लाठी-डंडों के साथ पहरा दे रहे हैं। कोतवाली बिसवां इलाके के ग्राम मतिकरपुर में लगातार हो रही ताबड़तोड़ चोरियों से भयभीत ग्रामीण अब रात भर जागकर पहरा देने को मजबूर हैं। पुलिस की निष्क्रियता से चोर बेखौफ होकर घटनाओं को अंजाम दे रहे हैं, जिससे स्थानीय लोगों में भारी आक्रोश और असुरक्षा का माहौल है। ग्रामीणों ने सामूहिक पहरेदारी से चोरों को रोकने की पहल की है।कोतवाली क्षेत्र बिसवां के मतिकरपुर गांव की गलियों में अजीब सा सन्नाटा है, लेकिन आंखों में नींद नहीं है। वजह है चोरों का खौफ। गत दिनों अनूप यादव के घर में हथियार बंद बदमाशों द्वारा डकैती की वारदात को अंजाम दिया गया। वहीं दूसरे दिन लालजी के घर से हुई चोरी से ग्रामीणों में चोरों की दहशत फैली है। हालात ये...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.