धनबाद, अप्रैल 17 -- लोदना क्षेत्र में सुरक्षा पुख्ता करने और कोयला-लोहा चोरी रोकने के लिए गुरुवार शाम केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल के जवानों ने फ्लैग मार्च निकाला। डिप्टी कमांडेंट हरीश कुमार के नेतृत्व में जवानों ने कुजामा डिपो, छह नंबर साइडिंग और तिसरा रेलवे साइडिंग जैसे संवेदनशील इलाकों में गश्त की। डिप्टी कमांडेंट ने कहा कि राष्ट्रीय संपत्ति की सुरक्षा सर्वोपरि है और अवैध उत्खनन व तस्करी करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। यह भी पढ़ें- सोरेन पाड़ा में फिर छापेमारी, छह मीट्रिक टन कोयला जब्त यह भी पढ़ें- सीआईएसएफ कोयला खदानों में अवैध खनन रोकने में विफल : बीसीसीएल

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...