हमीरपुर, जनवरी 5 -- बिवांर, संवाददाता। चोरों के आतंक से एक सप्ताह से अतरार गांव के ग्रामीण दहशत में है। रविवार की रात स्वामीदीन के बाग में कुछ अज्ञात लोग देखे गए। जो टोकने पर भाग निकले। रात में ग्रामीण व थानाध्यक्ष तलाश करते रहे मगर कोई सफलता नहीं मिली। बिवांर थानाक्षेत्र के अतरार गांव के गांववासी करीब दो सप्ताह से भी अधिक दिनों से चोरों के आतंक से परेशान है। रविवार की रात करीब नौ बजे स्वामीदीन के बाग में रहने वाला परिवार का महिपाल सो गया। तभी बाग में बने मकान के पीछे किसी के होने की आहट सुनाई पड़ी। महिपाल के देखने पर अज्ञात युवक भाग खड़े हुए। उसके टार्च जलाकर देखने पर पीछे भाग रहा युवक जैकेट में दिखा। उसके शोर के मचाए जाने पर करीब दो सैकड़ा गांव वासी एकत्र हो गए। सभी लोगों ने उनकी खोजबीन शुरू कर दी। फोन से सूचना पर मौके पर थाना प्रभारी नंदर...