उन्नाव, मार्च 26 -- नवई। अजगैन कोतवाली क्षेत्र के कुशहरी देवी मंदिर में दर्शन के लिए गुरुवार को आए श्रद्धालुओं की जेब और पर्स से चोरों ने खूब सेंध लगाई। पुलिस एक्टिव रही और शिकायत पर मोबाइल ढूढें पर कई मामले पकड़ में नही आये। । अजगैन कोतवाली क्षेत्र के कुसुंभी गांव स्थित कुशहरी देवी मंदिर में कुसुंभी निवासी जितेंद्र पुत्र मैकू, अंशिका पुत्री कुमार निगम निवासी झलोतर थाना अजगैन, शन्नो पत्नी शिवशंकर निवासी मौदा सरोजनी नगर लखनऊ, रेनू पत्नी मुकेश रावत मरोचा थाना काकोरी लखनऊ गुरुवार को माता के दर्शन के लिए आए थे। जहां मेले में उनके मोबाइल फोन गुम हो गए। पीड़ितों ने मेला कमेटी कार्यालय पहुंचकर मामले में मदद मांगी। मेला कमेटी और मेला डयूटी में तैनात महिला कांस्टेबल गुड़िया व कांस्टेबल प्रदीप यादव के संयुक्त प्रयासों से पीड़ितों के मोबाइल फोन ढूंढक...