फिरोजाबाद, अगस्त 9 -- शिकोहाबाद में दो युवकों द्वारा दिल्ली के द्वारिका में चोरी की बड़ी वारदात को अंजाम देने के मामले में आरोपियों की तलाश में शिकोहाबाद के मोहब्बतपुर बैरई में पुलिस ने दबिश दी। दिल्ली पुलिस की दबिश से गांव में अफरा तफरी मच गई। दिल्ली पुलिस को दोनों आरोपी नहीं मिले। उसके बाद दिल्ली पुलिस दोनों आरोपियों के एक एक परिजनों को पूछताछ के लिए थाने लेकर आई जहां पूछताछ के बाद दोनों को छोड़ दिया। दिल्ली के द्वारिका थाना पुलिस की मानें तो मोहब्बतपुर बैरई निवासी धांसू और अतेश ने दिल्ली में एक स्थान पर काम करने के दौरान घर में एक बड़ी चोरी की घटना को अंजाम दिया था। चोरी की घटना को अंजाम देने के बाद से आरोपी वहां से फरार हो गए। उक्त संबध में थाने में मुकदमा दर्ज कराया था। पुलिस की जांच में दोनों युवकों के नाम सामने आए। रविवार को दिल्ली ...