मोतिहारी, मार्च 31 -- मोतिहारी, निसं। अरेराज में दर्ज मामले में चोरों की पहचान बतानेवालों को 5-5 हजार रुपए का इनाम दिया जाएगा। जानकारी एसपी स्वर्ण प्रभात ने मंगलवार को दी। उन्होंने बाइक सवार दो चोरों का फोटो भी जारी किया है। इसमें बाइक चालक हेलमेट पहना है। जबकि पीछे बैठा बदमाश टोपी पहना है। गोविंदगंज थाना क्षेत्र के जितवारपुर पिपरा गांव निवासी सोमेश्वर पाठक के बयान पर 19 फरवरी को दर्ज हुई थी। वह अरेराज स्थित केनरा बैंक से चेक के माध्यम से एक लाख रुपए निकाले। झोला में रखे पत्नी के आधार कार्ड, पैन कार्ड, गैस का कार्ड, दुकान की खाता बही सहित अन्य कागजात के साथ वह एक लाख रुपए रख दिया। इस दौरान पूर्व से घात लगाए अज्ञात चोर झोला लेकर भाग निकले। घटना के बाद से अबतक बदमाश फरार चल रहे हैं। उनकी पहचान बताने पर इनाम की घोषणा की गई है।
हिंदी हिन्दुस...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.