हापुड़, अप्रैल 4 -- हापुड़। बाबूगढ़ थाना क्षेत्र में चोरों का आतंक तेजी से बढ़ता जा रहा है। इस गिरोह के सदस्य एक के बाद एक वारदात को अंजाम दे रहे हैं। गुरुवार की रात को चोरों ने क्षेत्र में अलग-अलग स्थानों पर स्थित छह दुकानों का ताला तोड़कर लाखों रुपयों का सामान चोरी कर लिया। इसके अलावा चोरों ने चार दुकान और एक मकान से भी चोरी का प्रयास किया, लेकिन वह सफल नहीं हो सके। वारदात को अंजाम देते समय चोर सीसीटीवी कैमरों में कैद हो गए हैं। पुलिस चोरों की तलाश कर रही है। वहीं फार्रेंसिक टीम ने भी घटना स्थल का निरीक्षण कर साक्ष्य एकत्र किया। जानकारी के अनुसार गुुरुवार देर रात बछलौता मार्ग पर गांव उपैड़ा निवासी मोहम्मद इलियास की हार्डवेयर की दुकान का ताला तोड़कर चोर गल्ले में रखे करीब पांच हजार रुपये चोरी कर ले गए। वहीं बछलौता निवासी कुलदीप की फर्नीच...