बुलंदशहर, मई 20 -- कोतवाली क्षेत्र में सोमवार रात चोरों ने दो गांवों में धार्मिक स्थल सहित कई जगहों पर चोरी की बड़ी वारदातों को अंजाम दिया। चोरों ने मंदिर, बीडीसी सदस्य और एक पटवारी के घर को निशाना बनाया। पुलिस ने मौके का मुआयना कर जांच शुरू कर दी है। गुलावठी के गांव भंवरा में बीडीसी सदस्य वसीम के घर से चोरों ने लगभग 10 तोले सोने के आभूषण, करीब दो किलो चांदी, 8000 रियाल और 41 हजार रुपये नकद चुरा लिए। यह सभी सामान एक सेफ में रखा था, जिसमें वसीम की तीन बहनों के गहने भी थे। सुबह 5 बजे वसीम की माता ने सेफ का ताला खुला और सामान बिखरा हुआ देखा, जिसके बाद उन्होंने परिजनों को सूचना दी। यह भी पढ़ें- डोरिया के दो घरों में चोरी, जेवर-नकदी ले भागे परिजनों के अनुसार, चोर पीछे की दीवार के रास्ते घर में घुसे थे। इसी रात चोरों ने गुलावठी के नयाबास स्थित ...