बिजनौर, मार्च 1 -- सर्राफा व्यापारी के यहां हुई चोरी में चोरी हुये सामान के मुकाबले पुलिस ने ढाई गुना आभूषण बरामद किया है। नगदी भी एक लाख के स्थान पर पौने तीन लाख रुपए बरामद की गई है। सामान बरामद होने से पूर्व आम लोगों के मन में बरामदगी को लेकर बन रही कहानी को पुलिस ने ही पलट दिया। बता दे की मोहल्ला जामा मस्जिद निवासी संतोष वर्मा के यहाँ पर उनके दामाद ने ससुराल वालों को नशा देकर घर मे चोरी की थी। पुलिस में दर्ज कराई प्राथमिकी में सर्राफा व्यापारी संतोष वर्मा ने दावा किया था कि चोरी में 900 ग्राम सोना,एवं 40 किलो चांदी के आभूषण चोरी हुए हैं। इसके अलावा एक लाख की नकदी भी चोरी होने का दावा किया था। चोरी में कुल नुकसान सवा दो करोड़ बताया था। पुलिस के खुलासे से पूर्व बरामदगी को लेकर पूरा माल न मिलने का संभावना बनी हुई थी। बताया जाता है कि पुलिस...