सराईकेला, जून 27 -- सरायकेला। पुलिस ने गुम या चोरी हुए मोबाइल फोनों को बरामद करने में बड़ी सफलता हासिल की है। जिले में प्रोजेक्ट डिवाइस के तहत चलाए जा रहे विशेष अभियान के सकारात्मक परिणाम सामने आ रहे हैं। पुलिस ने बताया कि बरामद किए गए सभी 35 मोबाइल फोनों को केंद्रीय उपकरण पहचान रजिस्टर और सीईआईआर पोर्टल के माध्यम से ट्रेस किया गया है। तकनीकी सहायता का उपयोग करते हुए मोबाइल का सटीक लोकेशन पता लगाया गया और उन्हें बरामद किया गया। बरामदगी के बाद फोन को आवश्यक सत्यापन प्रक्रिया पूरी कर उनके वास्तविक धारकों को सुरक्षित सुपुर्द कर दिया गया। एसपी निधि द्विवेदी ने उपलब्धि की जानकारी देते आम जनता से अपील की। उन्होंने कहा कि यदि किसी भी नागरिक का मोबाइल खो जाता है या चोरी हो जाता है, तो वे इसकी सूचना बिना किसी देरी के अपने नजदीकी थाने में अवश्य दें।...