चोरी हुए पशु हजारीबाग के खुटरा गांव से बरामद
चतरा, जून 18 -- गिद्धौर, प्रतिनिधि। थाना क्षेत्र में चोरी हुए दो पशुओं को पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए हजारीबाग जिले के पेलावल थाना क्षेत्र अंतर्गत खुटरा गांव से बरामद कर लिया है। मामले में चोरी करने वाले व्यक्ति की पहचान भी कर ली गई है तथा उसकी गिरफ्तारी के लिए छापेमारी अभियान तेज कर दी गयी है। जानकारी के अनुसार, ब्रह्मपुर गांव निवासी सीताराम साव एवं सिंदुआरी कला निवासी भोला दांगी के पशु पिछले मंगलवार की देर रात चोरी हो गए थे। घटना के बाद दोनों पशुपालकों ने गिद्धौर थाना में लिखित शिकायत दर्ज कराई थी। शिकायत मिलते ही पुलिस ने मामले की जांच शुरू की और गुप्त सूचना के आधार पर गुरुवार को हजारीबाग जिले के खुटरा गांव में कार्रवाई करते हुए दोनों पशुओं को बरामद कर लिया। पुलिस अवर निरीक्षक अमित कुमार मौके पर पहुंचे और पशुओं को कब्जे में लेकर ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.