रामपुर, अप्रैल 9 -- सिविल लाइंस थाना क्षेत्र के फैजुल्लानगर निवासी काजिम अली नमाज पढ़ने के लिए गया था। उसने अपनी बाइक बाहर खड़ी कर दी थी। वापस आने पर बाइक गायब मिली। आसपास तलाश करने के बाद भी बाइक नहीं मिली,जिसके बाद सीसीटीवी कैमरे में चेक किया। पीड़ित ने 18 अप्रैल को शिकायत की मगर रिपोर्ट दर्ज नहीं हो सकी। आरोप लगाया कि उसकी बाइक को लेकर चोर शामली जिले में घूम रहे थे,जिस पर यातायात पुलिस ने चालान कर दिया। जिसके बाद पीड़ित तुरंत थाने पहुंचा और शिकायत की। पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...