देवरिया, जून 19 -- देवरिया, निज संवाददाता। शहर में दो जगहों से चोरी बाइक के मामले में पुलिस ने चोरी का केस दर्ज किया है। शहर के आर्य समाज गली के रहने वाले अमित वर्मा 14 जून को अपनी बाइक घर के बाहर खड़ा किया था, जिसे किसी व्यक्ति द्वारा चोरी कर ली गई। वहीं खुखुन्दू थाना क्षेत्र के मकुनही निवासी अमरेश त्रिपाठी 15 जून को मेडिकल कालेज के महिला विभाग के गेट पर खड़ा किए थे, जहां से उनकी बाइक चोरी हो गई। दोनों मामलों में पुलिस ने चोरी का केस दर्ज किया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...