चोरी से यूकेलिप्टस व पॉपलर के पेड़ काटने पर केस दर्ज
रुद्रपुर, जून 15 -- किच्छा। किसान की भूमि पर लगे यूकेलिप्टस व पॉपलर के पेड़ काटने के आरोप में पुलिस ने अज्ञात लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया है। निष्कर्ष रघुवंशी पुत्र स्वर्गीय अशोक रघुवंशी, निवासी राधे विहार कालोनी ने पुलिस को तहरीर देकर आरोप लगाया कि वह श्रीश तोमर के पावर ऑफ अटॉर्नी धारक हैं। श्रीष तोमर की पारिवारिक कृषि भूमि ग्राम रुद्रपुर सानी किच्छा में रघुवंशी फार्म के सामने स्थित है। इस भूमि में लगभग 500 यूकेलिप्टस व पॉपलर के पेड़ लगाए गए थे। इस भूमि पर स्वामी के नाम का एक बोर्ड भी लगा था। 13 जून को उसे सूचना मिली कि कुछ लोगों ने पेड़ो को काट दिया है और वहां लगा बोर्ड भी उखाड़ कर ले गये। जिससे भूमि स्वामी को आर्थिक क्षति हुई है। निष्कर्ष ने पुलिस से आरोपियों के खिलाफ कार्यवाही की मांग की। पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज किया है।
ह...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.