चंदौली, अप्रैल 7 -- चहनियां, हिन्दुस्तान संवाद। बिजली विभाग और विजिलेंस टीम की ओर से बकाएदारों और चोरी से बिजली जलाने वालों के खिलाफ अभियान चल रहा है। इस दौरान बीते सोमवार को चहनियां कस्बा में सोमवार को विशेष अभियान चलाया गया। इस दौरान चोरी से बाईपास बिजली जलाने और बकाया नहीं देने पर एक व्यक्ति के खिलाफ सकलडीहा बिजली थाने में मुकदमा दर्ज कराया गया है। विभाग की कार्रवाई से बकायेदार उपभोक्ताओं में हड़कंप मच गया।बिजली विभाग के उच्चाधिकारीयों के निर्देश पर विभाग के जेई सुभाष यादव, विजिलेंस विभाग के प्रभारी आशीष कुमार पांडेय, मुकेश कुमार सिंह आदि ने चहनियां कस्बा में सघन बिजली चेकिंग अभियान चलाया गया। जिसमें बकायेदारों और बाई पास बिजली जलाने को लेकर विशेष चेकिंग अभियान रहा। जिसमे विजिलेंस टीम की ओर से एक के खिलाफ बकाया में एफआईआर दर्ज किया गया...