सासाराम, मई 11 -- नौहट्टा। चुटिया थाना क्षेत्र के कातूडांड़ गांव में बिजली चोरी के खिलाफ अभियान चलाया गया। इस दौरान कातूडांड़ निवासी शिवनाथ चौधरी बिजली कनेक्शन को बाइपास कर मिल संचालन करते पकड़े गए। सहायक अभियंता सुजीत कुमार ने बताया कि बिजली चोरी के मामले में शिवनाथ चौधरी पर 67067 रुपये का जुर्माना लगाया गया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...