सीतामढ़ी, जनवरी 31 -- पिपराही। थाना क्षेत्र के अंबा शेखटोली गांव में चोरी से बिजली जलाने पर विभाग द्वारा बेलाल असरफ के विरुद्ध स्थानीय थाना में एफआईआर की गई है। बिजली विभाग के कनीय अभियंता राजीव रंजन कुमार ने बताया कि छापेमारी दल द्वारा चोरी से बिजली का उपयोग करते पाया गया। उपभोक्ता द्वारा बगैर बकाया राशि जमा कराये बिजली का उपभोग किया जा रहा था। चोरी से बिजली जलाने वालों के विरुद्ध कार्रवाई की जा रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...