जहानाबाद, मार्च 12 -- मेहंदिया, निज संवाददाता अवैध रूप से बिजली जलाने को लेकर मूसेपुर ग्राम के तीन लोगों पर प्राथमिकी दर्ज की गई है। थानाध्यक्ष चंदन कुमार झा ने बताया कि मूसेपुर ग्राम निवासी अब्दुल गफ्फार के विरुद्ध अवैध बिजली जलाने को लेकर 19789 रुपए का फाइन किया गया है। कुराइसा खातून पति मुस्तकीम अंसारी के विरुद्ध 10910 रुपए का फाइन किया गया है। चंदू राम के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज करते हूए 18560 रुपये का फाइन किया गया है। ये सभी गलत तरीके से बिजली का उपयोग कर रहे थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...