मुजफ्फरपुर, मार्च 10 -- गायघाट, एक संवाददाता। थाना क्षेत्र के विभिन्न गांवों में मंगलवार को बिजली विभाग की ओर से छापेमारी अभियान चलाया गया। कनीय अभियंता ललित कुमार ने बताया कि मैठी गांव में आलोक मेहता के यहां पूर्व से 11 हजार 860 रुपये बिजली बिल बकाया है। बावजूद मीटर से अलग तार जोड़कर चोरी से बिजली का उपयोग कर रहे थे, जिससे विभाग को 11 हजार 475 रुपये का नुकसान हुआ है। इसके अलावा दुर्गानगर गांव में अजीत कुमार यादव पर 14 हजार रुपये बिल बकाया है। वह भी बाईपास कर चोरी से बिजली का उपयोग करते पकड़े गए, जिससे विभाग को 10 हजार 478 रुपये की क्षति हुई है। उसी गांव के कुंदन कुमार अपने मुर्गा फार्म में अवैध रूप से बिजली का उपयोग करते धरे गए। इससे विभाग को 15 हजार 634 रुपये का नुकसान हुआ है। थानेदार राजा सिंह ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है।
ह...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.