संवाददाता, मार्च 15 -- UP News: उत्तर प्रदेश के बस्ती जिले के छावनी थानाक्षेत्र की रहने वाली एक किशोरी को सोशल मीडिया के जरिए अपने जाल में फंसाकर दुष्कर्म की वारदात सामने आई है। आरोप है कि महराजगंज जिले का रहने वाला आरोपी पीड़िता के घर पर तब पहुंचा, जब परिवार का कोई सदस्य मौजूद नहीं था। इसका फायदा उठाकर उसने किशोरी के साथ दुष्कर्म किया। साथ ही उसकी आपत्तिजनक फोटो भी खींच ली। किशोरी को धमकी दी कि अगर किसी से घटना की शिकायत की तो फोटो वायरल कर दूंगा। प्रकरण में कोर्ट ने छावनी पुलिस को केस दर्ज कर जांच आदेश दिया। थानाध्यक्ष छावनी चंदन ने बताया कि तहरीर के आधार पर आरोपी विवेक श्रीवास्तव निवासी श्यादेउरवा जिला महराजगंज के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। यह भी पढ़ें- यूपी: कैशलेस इलाज बीमा योजना से जुड़ा एक और बड़ा वर्ग, योगी कैबिने...