पीलीभीत, नवम्बर 18 -- बीसलपुर। गांव करनपुर लाइकराम में बिना परमिट के चोरी से सागौन के पेड़ काटे जाने के मामले में मौके पर पहुंची वन विभाग की टीम ने लकड़ी को अपने कब्जे में ले लिया है। पेड़ काटने वाले के खिलाफ कोतवाली में तहरीर दी है। बीसलपुर के गांव करनपुर लाइकराम में सागौन का बाग है। गांव के एक ग्रामीण ने बिना परमिट के चोरी से सागौन के पेड़ काट लिये। जब यह मामला सोशल मीडिया पर वायरल हुआ तो वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची। टीम ने काटी गयी लकड़ी को अपने कब्जे में ले लिया है। कोतवाली में मुकदमा दर्ज कराए जाने को तहरीर दी है। पुलिस ने तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज किए जाने की कार्रवाई शुरू कर दी है। गांव के रामप्रताप के खिलाफ इससे पूर्व में भी दो बार पेड़ काटे जाने के मामले में मुकदमा दर्ज किया जा चुका है। कोतवाल संजीव कुमार शुक्ला ने बताया है कि वन...