हाजीपुर, मई 12 -- जिले के विभिन्न थाने एवं ओपी क्षेत्र में अभियान चलाकर 47 अभियुक्त को गिरफ्तार किया गया। यह जानकारी पुलिस अधीक्षक विक्रम सिहाग ने मंगलवार को प्रेस विज्ञप्ति जारी कर दी। उन्होंने बताया कि एनडीपीएस कांड में 01, हत्या का प्रयास कांड में 06, चोरी के कांड में 03,उत्पाद अधिनियम में 31 को गिरफ्तार किया। पुलिस ने वाहन जांच अभियान चलाकर यातायात नियम का पालन नहीं करने वाले वाहन चालकों पर 30 हजार रुपए का जुर्माना लगाया। वहीं पुलिस ने 07 वारंट एवं 06 कुर्की का निष्पादन किया। गिरफ्तार अपराधियों के पास से पुलिस ने एक बाइक बरामद किया गया। घनश्याम कुमार

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...